शिमला: टैक्सी चालकों में सवारी को लेकर मारपीट, सात गिरफ्तार
शिमला: टैक्सी चालकों में सवारी को लेकर मारपीट, सात गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के रिज मैदान में शुक्रवार को सवारी को लेकर टैक्सी चालकों के दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दवारा दी जानकारी अनुसार रिज मैदान, शिमला में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में पुलिस थाना सदर, शिमला द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त सभी 7 व्यक्तियों को हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की निवारक धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। उक्त व्यक्तियों द्वारा कानून-व्यवस्था एवं लोक शांति भंग किए जाने की संभावना के दृष्टिगत नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष टैक्सी चालक हैं तथा सवारी को लेकर उनके बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।