सुंदरनगर: विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत भोजपुर में 630 केवीए भोजपुर ट्रांसफार्मर से संचालित एलटी विद्युत लाइन पर आवश्यक विद्युत कार्य किए जाने के कारण 20 अगस्त 2026 (गुरुवार) को भोजपुर बाजार क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत लाइन पर आवश्यक पोल/स्ट्रक्चर खड़ा करने तथा संबंधित विद्युत कार्य के लिए सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस दौरान सिनेमा चौक से गोपाल मंदिर तक भोजपुर बाजार क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं एवं आम जनता से निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहने में सहयोग करने तथा विद्युत कार्यस्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ एवं आवागमन से बचने का आग्रह किया है। मौसम एवं अन्य परिस्थितियों के अनुसार कार्य कार्यक्रम में परिवर्तन संभव है।