बिलासपुर: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने आज घुमारवीं स्थित मोरसिंघी में बालिका हैंडबॉल छात्रावास खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है।
उन्होंने कहा कि इस छात्रावास में अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा प्रत्येक आयु वर्ग में 16-16 खिलाड़ियों के रहने एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा बालिकाओं के लिए बेहतर खेल प्रशिक्षण एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।













