आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु पुनः आवेदन आमंत्रित ,14 जुलाई को प्रस्तावित कुछ साक्षात्कार स्थगित

धर्मपुर: बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना धर्मपुर, जिला मंडी के अंतर्गत आंगनवाड़ी सह-पूर्व प्राथमिक विद्यालयों (सह-प्री-स्कूलों) में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से 9 जुलाई, 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान आंगनवाड़ी सह-पूर्व प्राथमिक विद्यालय हलौण, स्याठी-3, लोअर कुन, फिहड़-द्वितीय तथा धवाली में निर्धारित पात्रता एवं चयन मानदंडों के अनुरूप अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं हुए। इसके दृष्टिगत इन केंद्रों के लिए 14 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित साक्षात्कार अगली सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं तथा इन पदों के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से पुनः आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन-पत्र आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं अन्य दस्तावेजों सहित 25 जुलाई, 2026 तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर में कार्यालय समय के दौरान जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार की नई तिथि पृथक से अधिसूचित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, आंगनवाड़ी सह-पूर्व प्राथमिक विद्यालय कोठूंवाँ-2, टिहरा, रटकेल तथा कछछाली के लिए 14 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित साक्षात्कार भी प्रशासनिक कारणों से अगली सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं। इन केंद्रों के लिए साक्षात्कार की नई तिथि भी अलग से सूचित की जाएगी।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन अभ्यर्थियों ने उपरोक्त पदों के लिए पूर्व में आवेदन-पत्र जमा कर दिए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उनके पूर्व में जमा किए गए आवेदन-पत्र वैध माने जाएंगे तथा उन्हें भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित ग्राम पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) अथवा कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर से कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई तक बढ़ाई*

मण्डी:  बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर-मंडी जितेन्द्र सैनी ने जानकारी दी कि बाल विकास परियोजना, मंडी-सदर के अंतर्गत उप-मंडल सदर के आंगनबाड़ी केंद्र मसवाड़ में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 27 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर, जिला मंडी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed