शिमला: डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
शिमला: डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
शिमला : प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर उन्हें याद करते हुए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह प्रदेश हमेशा डॉक्टर परमार का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें उनकी जयंती या पुण्यतिथि पर ही नही बल्कि उन्हें हमेशा याद करते हुए उनके दिखाएं पथ का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर परमार ने प्रदेश के विकास और इसके अस्तित्व की जो परिकल्पना की थी,उस परिकल्पना को हमें पूरा करना है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज जब हम हिमाचल प्रदेश के आधुनिक स्वरूप को देखते है तो यह डॉक्टर परमार की सोच थी,जिसे प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने बखूबी पूरा किया।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को भी हमारे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं व प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के इतिहास को जानने की जरूरत है जिन की बजह से आज हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्यों का विकास के मॉडल के तौर पर जाना जाता है। पहाड़ी रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए डॉक्टर परमार के योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में भूमि सुधार अधिनियम 118 को लागू कर प्रदेश के अस्तित्व को सरंक्षण दिया,यह एक ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों में आज हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों ने अपने अपने स्तर पर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया। कुलदीप राठौर ने कहा कि 1971 में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने रिज मैदान से प्रदेश को पूर्ण राज्य देने की ऐतिहासिक घोषणा की थी,और यह परमार के अथक प्रयासों का ही परिणाम था। उन्होंने कहा कि डॉक्टर परमार सादगी की एक ऐसी प्रतिमूर्ति थे,जब उन्होंने मुख्यमंत्री का पद छोड़ा तो बस में बैठ कर अपने गांव,सिरमौर जिला के बालथन चले गए,आज भी उनका यह घर उनकी यादों को संजोय खड़ा है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हरिकृष्ण हिमराल ने भी अपने संबोधन में डॉक्टर परमार को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके अतिरिक्त राजीव भवन में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में प्रमुख विनोद जिंटा महासचिव संगठन,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर,पूर्व विधायक आदर्श सूद,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह,विनीत गौतम,धर्मेंद्र धामी,सोनिया चौहान, चंद्र प्रभा नेगी,अनीता वर्मा,एस के सहगल, सत्य जीत नेगी,राज कुमारी सोनी, कौशल्या शर्मा पंचायत समिती चेयरमैन, प्रिंयका तंवर जिला परिषद सदस्य,राजेश वर्मा,प्रभा वर्मा,शशि ठाकुर, सत्य वर्मा, शांता राजटा, के अतिरिक्त नगर निगम शिमला के पार्षदगण,जिला शिमला शहर व ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।