ताज़ा समाचार

जनजातीय उत्सव-2026 सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 10 अगस्त तक करें आवेदन- किरण भड़ाना

केलांग: उपायुक्त एवं अध्यक्ष, राज्य स्तरीय जनजातीय मेला समिति, लाहौल एवं स्पीति किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय केलांग में 14 अगस्त से 16 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले लाहौल-स्पीति जनजातीय उत्सव-2026 के सफल आयोजन के दृष्टिगत विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनों एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों, संस्थाओं एवं संबंधित आवेदकों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने आवेदन 10 अगस्त, 2026 तक अनिवार्य रूप से संबंधित कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि निर्धारित अंतिम तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन अथवा प्रविष्टि (म्दजतल) पर विचार नहीं किया जाएगा तथा 10 अगस्त, 2026 के बाद किसी भी प्रकार की नई प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए सभी इच्छुक प्रतिभागियों एवं संबंधित पक्षों से आग्रह है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपने आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि जनजातीय व्यवस्थाएं-2026 के आयोजन संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जा सकें। इच्छुक प्रतिभागी अपने आवेदन 10 अगस्त, 2026 तक अधिकारिक ई-मेल dc-lah-hp@nic.in पर भी प्रेषित कर सकते हैं।
उपायुक्त ने सभी कलाकारों, सांस्कृतिक दलों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य इच्छुक प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपने आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा समय पर अंतिम रूप देकर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जा सकें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनजातीय मेला-2026 में जिले की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला एवं पारंपरिक विरासत का भव्य प्रदर्शन होगा तथा अधिक से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता इस आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं यादगार बनाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed