बिलासपुर : सहायक अभियंता विद्युत उप मण्डल-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानी 02 अगस्त रविवार को विद्युत उपमंडल-।। के अंतर्गत बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की कांट-छांट व जीओ स्विच के पार्ट बदले के चलते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि विद्युत उपमंडल-2 के अंतर्गत चंगर अनुभाग के क्षेत्र लखनपुर, बीडीओ ब्लॉक, डुकली, वेयरहाउस। इसी प्रकार डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र दनोह, धमना, बदसौर, कोसरियां वाटर टैंक। जबकि रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत उप्पर खैरियां, बध्यात, एचआरटीसी वर्कशाप, निहाल तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।














