मण्डी: 10 जुलाई को सुंदरनगर के कई क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

मण्डी: विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के अनुभाग भोजपुर के अंतर्गत आने वाले 11 के.वी. फीडर सुंदरनगर-1 पर आवश्यक रखरखाव एवं विकास कार्यों के चलते 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ई राजन गौर ने बताया कि यह शटडाउन 11 के.वी. लाइन के साथ लग रही पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई, विश्व बैंक परियोजना के तहत नया 4 पोल स्ट्रक्चर स्थापित करने तथा फीडर के सामान्य रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के लिए लिया जा रहा है। यह कार्य प्रातः 10:00 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा।

इस दौरान डेंटल कॉलेज, बनायक, बाहोट, हाउसिंग बोर्ड, हरिपुर, नालनी, मलोह, गोलबाग, बडोह, सलाबकोट पुलिस स्टेशन के समीप, देहरी तथा रसमाईं क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौसम अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण कार्य के समय अथवा कार्यक्रम में परिवर्तन संभव है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed