हमीरपुर: उपमंडल सुजानपुर के पटलांदर क्षेत्र के गांव अंसला में नवनिर्मित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन मंगलवार 7 जुलाई को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शिमला से ऑनलाइन माध्यम से इस विद्युत उपकेंद्र का विधिवत लोकार्पण करेंगे। इससे क्षेत्र की 16 पंचायतों की वोल्टेज समस्या का स्थायी समाधान होगा। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड ने इस उदघाटन समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।