करसोग: वीना कपूर पंचायत समिति चुराग की अध्यक्ष और रोशनी देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

करसोग: पंचायत समिति चुराग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन द्वारा संपन्न करवाई गई। निर्वाचन प्रक्रिया में वीना कपूर को अध्यक्ष तथा रोशनी देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

15 सदस्यों वाली पंचायत समिति चुराग के वार्ड नंबर-6 ‌चुराग से चुनकर आई वीना कपूर को वोटिंग के माध्यम से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें कुल 8 मत प्राप्त हुए। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए पंचायत समिति वार्ड-12 बगशाड से चुनकर आई रोशनी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। उन्हें भी वोटिंग के माध्यम से 8 मत प्राप्त होने पर पंचायत समिति चुराग का उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

इसके उपरांत एसडीएम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed