


हिमाचल: प्रदेश में 10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6, 7 और 8 जुलाई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से जबकि 6 -7 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 6 जुलाई के लिए मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 7 जुलाई को भी चंबा, कांगड़ा व सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट है। 8 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 4, 5, 9 और 10 जुलाई को राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो
सकती है। 4, 5 और 9 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। शिमला सहित अन्य कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। आज सोलन, सिरमौर व बिलासपुर के लिए येलो अलर्ट है।