ताज़ा समाचार

मण्डी: दो दिन बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

मण्डी: दो दिन बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

मण्डी: जल शक्ति विभाग द्वारा आगामी 25 जून और 26 जून, 2026 (वीरवार और शुक्रवार) को मंडी शहर के लिए विभागीय पेयजल आपूर्ति लाइन की मुरम्मत व लाइन बदलने का कार्य प्रस्तावित है। इस कारण इन दो दिनों में पूरा दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी।

जल शक्ति उपमंडल नंबर एक मंडी के सहायक अभियन्ता संजय कुमार ने आज यहां बताया कि इस मरम्मत कार्य के चलते 25 जून और 26 जून, 2026 को जल शक्ति उप मण्डल नंबर एक मंडी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मेन बाजार, बंगला मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, उपायुक्त कार्यालय, रवि नगर, सन्यारडी, थनेहड़ा मोहल्ला, टारना रोड, टारना मंदिर, मंगवाईं, बाड़ी, मट्ट, गणपति रोड, सैण, हॉस्पिटल रोड, क्षेत्रीय अस्पताल, मातृ एवं शिशु अस्पताल, पैलेस-1, पैलेस-2, जेल रोड, त्वाम्बड़ा, पंजेठी, तल्याहड़, ब्राधीवीर, चडयारा, रानीबाईं, गैहरा, चंबी जोला, पधिऊं, कैहनवाल रोड तथा आस-पास के स्थानों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि पानी का भण्डारण एक दिन पहले कर लें और अति आवश्यक कार्यों के लिए ही इसका प्रयोग करके विभाग का सहयोग करें। कार्य सम्पूर्ण होते ही जल आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed