हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में 23 जून तक मौसम खराब रहने के आसार…

हिमाचल: प्रदेश में 20 जून तक मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला दवारा इस दौरान आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 18 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मण्डी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान शिमला के अनुसार 18 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से  22-23 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed