हमीरपुर: DC ने दिवंगत नाविक आदित्य शर्मा के परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

हमीरपुर : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार शाम को नादौन उपमंडल के गलोड़ क्षेत्र का दौरा करके दिवंगत नाविक आदित्य शर्मा के परिजनों से भेंट की। उन्होंने आदित्य शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिजनों को ढाढस बंधाया। उपायुक्त ने दिवंगत आदित्य शर्मा के परिजनों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त के साथ एसडीएम निशांत शर्मा, तहसीलदार केशव कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed