सोलन: कंडाघाट में बाइक-टैंकर में टक्कर, युवक की मौत, एक घायल
सोलन: कंडाघाट में बाइक-टैंकर में टक्कर, युवक की मौत, एक घायल
सोलन/कंडाघाट: राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच चंडीगढ़-शिमला पर कंडाघाट के समीप डीवेंचर होटल के ठीक नीचे एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। तेज रफ्तार टैंकर और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक की मौके पर मौत हो गई है और दूसरा युवक गंभीर घायल है। मृतक युवक की पहचान दाड़लाघाट और घायल युवक की पहचान नेरवा के रूप में हुई है।