शिमला: KNH को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
शिमला: KNH को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
शिमला: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जिलाधीश कार्यालय के बाहर गायनी ओपीडी को आईजीएमसी शिफ्ट करने के विरोध में और कमला नेहरू को स्थानांतरण करने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को राज्य अध्यक्ष रंजना जैरेट और राज्य महासचिव फाल्मा चौहान ने संबोधित किया प्रदर्शन से पहले अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने पिछले एक सप्ताह में पूरे शिमला शहर में किए गए हस्ताक्षर अभियान को जिलाधीश के माध्यम से हिमाचल की सरकार को सौंपा। साथ में हिमाचल प्रदेश की सरकार को ज्ञापन भी भेजा गया। ज्ञापन देने के बाद फिर धरना-प्रदर्शन किया। जनवादी महिला समिति मांग कर रही है कि इस अस्पताल को नियमित रूप से केएनएच में ही चलने दे और भवन का निर्माण शीघ्र शुरू करे।