करसोग: नगर पंचायत करसोग चुनाव से संबंधित वार्ड सदस्य पद के लिए प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया आज पूरी कर ली गई। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि नगर पंचायत करसोग के 6 वार्डों से कुल 17 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
उन्होंने बताया कि निर्धारित जांच प्रक्रिया के अंतर्गत सभी नामांकन पत्र सही या वैध पाए गए है। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देश में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जा रहा है।