हमीरपुर : जेबीटी शिक्षकों के 13 पदों पर बैचवाइज भर्ती

नगर परिषद सरकाघाट के 7 वार्डों के नामांकन पत्रों की जांच संपन्न

सरकाघाट:नगर परिषद सरकाघाट के सात वार्डों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट, राजेन्द्र कुमार गौतम ने दी।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद सरकाघाट के सातों वार्डों से कुल 27 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिनमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे की चुनावी प्रक्रिया भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed