नगर परिषद नेरचौक एवं नगर पंचायत रिवालसर में नामांकन पत्रों की जांच संपन्न

नेरचौक में 41 में से 40 नामांकन सही, रिवालसर में सभी 19 नामांकन स्वीकार

मण्डी:  नगर परिषद नेरचौक तथा नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड सदस्यों के चुनावों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। नेरचौक में कुल 41 नामांकन पत्रों में से 40 नामांकन पत्र सही पाए गए, जबकि एक नामांकन पत्र डुप्लीकेट फॉर्म एवं अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिया गया। वहीं नगर पंचायत रिवालसर में प्राप्त सभी 19 नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए।

नगर परिषद नेरचौक में नामांकन पत्रों की जांच संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी की अध्यक्षता में निर्धारित स्थल पर की गई। जांच के दौरान प्रस्तुत सभी दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण किया गया, जिसमें 40 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र पूर्ण एवं नियमों के अनुरूप पाए गए। एक नामांकन पत्र में त्रुटि पाए जाने पर उसे निरस्त किया गया।

इसी प्रकार नगर पंचायत रिवालसर में नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। यहां प्राप्त सभी 19 नामांकन पत्र पूरी तरह सही पाए गए, जिससे सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान में बने रहेंगे।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 6 मई को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। इसके पश्चात शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed