मण्डी: नगर परिषद नेरचौक के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन कुल 15 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने दी।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद नेरचौक के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 41 नामांकन दाखिल किए।
पहले दिन 10 व दूसरे दिन 16 व तीसरे दिन आज 15 नामांकन दाखिल किया
उन्होंने बताया कि आज वार्ड नंबर 1 ढांगू-1 से हंसा देवी, वार्ड नंबर 2 ढांगू-2 से रविंद्र कुमार ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर 3 नेर-1 से नंद लाल और रणजीत सिंह, नंद सिंह तथा बसंत सिंह ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड नंबर 4 नेर-2 से कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
वार्ड नंबर 5 भंगरोटू से सुनील और नदलाल तथा दीपक कुमार ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए। वार्ड नंबर 6 मझैठल-1 आज कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। वार्ड नंबर 7 मझैठल-2 से रीता देवी ने नामांकन प्रस्तुत किया।
वार्ड नंबर 8 नेर-3 से आज कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ तथा वार्ड नंबर 9 डडौर से प्रेम सिंह और आलम राम और नानक चंद और देवी रूप तथा किशन चंद ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को प्रातः 10 बजे से शुरू की जाएगी।
6 मई को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
मतदान 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा ।