


शिमला : प्रदेश में 28 अप्रैल से मौसम खराब होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 अप्रैल से 3 मई तक राज्य के कई भागों में बारिश होने के आसार हैं। 28, 29, 30 अप्रैल और 3 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 1 और 2 मई को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 28 व 29 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला जिले में ओलावृष्टि व अंधड(हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। जबकि अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती हैं। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी बदलाव हो सकता
