मण्डी: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने स्थानीय नगर निकाय चुनावों के दृष्टिगत जिला के विभिन्न नगर निकायों में वार्डों के आरक्षण संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं।
मंडी जिला में नगर परिषद सुंदरनगर, जोगिंदर नगर, सरकाघाट व नेरचौक तथा नगर पंचायत करसोग व रिवालसर के आगामी चुनावों के लिए वार्डों के आरक्षण के निर्धारण के लिए 30 मार्च, 2026 को संबंधित उपमंडलाधिकारी (ना.) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर वार्डों के आरक्षण के यह आदेश जारी किए गए हैं। साधारण जनता के अवलोकन के लिए यह आदेश उपायुक्त कार्यालय, संबंधित उपमंडलाधिकारी (ना.) के कार्यालयों तथा संबंधित नगर निकायों के कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी उपलब्ध रहेंगे।