कांगड़ा/देहरा: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि लिवगार्ड एनर्जी टेक्रोलौजीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी द्वारा ट्रेनी एसोसिएट (केवल पुरुष ) के 58 पदों के लिए (50 पद प्रोडक्शन विभाग एवं 8 पद मेंटनेंस विभाग) साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा हैं।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं आई .टी. आई. (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिकस , मैकेनिकल ,फिटर ,वेल्डर ) निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। इन पदों हेतु कंपनी नियमित रूप से आवेदकों का चयन करेगी और उन्हें 13100 रूपए से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा की प्रति व अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) लाना अनिवार्य होगा।
साक्षात्कार 12 मार्च, 2026 को उप रोजगार कार्यालय, देहरा में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित कंपनी के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।