हिमाचल: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत शनिवार, 7 मार्च से बढ़ा दी गई है, जिससे देश भर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ गई है। इसी तरह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत भी 115 रुपये बढ़ा दी गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कमर्शियल प्रतिष्ठानों जैसे बिजनेस पर असर पड़ा है। नई दरों के साथ अब हिमाचल में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर की कीमत एक हजार रुपये पहुंच गई है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं। इसी तरह व्यावसायिक सिलिंडर के दाम भी बढ़े हैं। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में डिलीवरी चार्ज जोड़ने के बाद दाम अलग-अलग रहेंगे।
प्रदेश में अब रसोई गैस सिलिंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद बुक होगा। तेल कंपनियों ने गैस वितरकों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में शनिवार से यह व्यवस्था लागू हुई। शिमला में घरेलू एलपीजी सिलिंडर अब 60 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1015 रुपये का मिलेगा। जबकि व्यावसायिक सिलिंडर 114 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 2075 का मिलेगा। शिमला में 57.75 रुपये डिलीवरी शुल्क तय है। घरेलू उपभोक्ताओं को 31 रुपये की सब्सिडी बैंक खातों में वापस मिलेगी।