मण्डी/सरकाघाट: विद्युत उप-मंडल सरकाघाट के अंतर्गत 11 के.वी. ओल्ड रिस्सा एवं न्यू रिस्सा फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में 13 फरवरी 2026 को आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ई. राज सिंह पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुटेह, चौक, लोअर ब्राड़ता, रिस्सा, पट्टी, झंझैल तथा बगड़ागलू आदि क्षेत्रों में प्रातः 10:00 बजे से कार्य पूर्ण होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है।