पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डूबोने में कोई कसर नहीं रखी – विनय कुमार

शिमला : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा से पूछा है कि उन्होंने जयराम ठाकुर के शासनकाल में कर्मचारियों की 12 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां क्यों अदा नही की थी। कर्मचारियों के साथ यह कुठाराघात क्यों किया गया था। उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में बिलासपुर में आयोजित अतंर्राष्ट्रीय इन्वेस्टर्स समिट, जिसमें देश के प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि थे,प्रदेश में बड़ी आद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने की जो  घोषणाएं की थी वह आज कहां है। इसमें  देश विदेश के बड़े बड़े उद्योगपति आये थे और जिस के आयोजन पर करोड़ो खर्च किये गए थे,प्रदेश के सरकारी खजाने पर डाला गया करोड़ो रूपये का बोझ, जिसका डॉम ही 50 लाख से अधिक का बनाया गया था, उससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को कितनी गति मिली थी। उन्होंने कहा कि जितनी फिजूलखर्ची भाजपा के समय मे प्रदेश में हुई,उसके सारे रिकॉर्ड टूटे है।

विनय कुमार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के आज दिए उनके  बयान पर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि पूर्व भाजपा सरकार  ने प्रदेश को कर्ज में डूबोने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। आर्थिक कुप्रबंधन के चलते  प्रदेश आज भारी कर्ज में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने सरकारी मशीनरी व सत्ता का किस प्रकार से दुरुपयोग किया था,उसे प्रदेश के लोग भूले नहीं है। जिस पार्टी के नेताओं ने करोना की आपदा में अवसर का लाभ लेते हुए ठगी ठोरी की हो और इसके चलते लोगों के भारी दबाव से अपना पद तक गवांना पड़ा हो,ऐसे  नेताओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगाना शोभा नही देता। उन्होंने कहा है कि प्रदेश अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और इसमें उसे प्रदेश के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed