हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र …

आधुनिक चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में 3,000 करोड़ होंगे ख़र्च; डॉक्टरों की भी होगी भर्ती- CM

हिमाचल:  प्रदेश मानसून सत्र के दौरान आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि  हमारी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश के अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि मरीज़ों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

आधुनिक चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में हम 3,000 करोड़ रुपये ख़र्च करने जा रहे हैं। इसके साथ ही, डॉक्टरों की भर्ती भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हिमाचल की सम्मानित जनता के हित में ठोस फ़ैसले ले रही है। इन्हीं प्रयासों से शिक्षा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह हम नहीं, बल्कि नेशनल सर्वे के आँकड़े बता रहे हैं।

साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीक शुरू हुई है।

 वीरता पुरस्कार पाने में हिमाचल अग्रणी – CM

मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि हिमाचल प्रदेश के वीरों ने हर मोर्चे पर अपनी बहादुरी दिखाई है और मातृभूमि के लिए बलिदान दिया है। जनसंख्या के अनुपात में वीरता पुरस्कार पाने में हिमाचल अग्रणी है। हाल ही में जुब्बल के आर्शवीर सिंह जी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपनी वीरता का लोहा मनवाया है।

युवाओं की पहली इच्छा देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होने की रहती है, लेकिन ‘अग्निवीर योजना’ ने उनके उत्साह पर अंकुश लगा दिया है।

 हिमाचल प्रदेश देशभर में प्राकृतिक खेती मॉडल अपनाने के लिए मार्गदर्शन करेगा – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सदन में वक्तव्य देते हुए कहा कि गुजरात के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी का मुझे फ़ोन आया। उन्होंने हिमाचल के प्राकृतिक खेती मॉडल की ख़ूब सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देशभर में प्राकृतिक खेती मॉडल अपनाने के लिए मार्गदर्शन करेगा।

यह हमारी योजनाओं की सफलता की शुरुआत है। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में किसान भाइयों-बहनों और आम आदमी को प्राकृतिक खेती से और अधिक लाभ मिले।

आनी में लगेंगे बल्क कूलर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र दुग्ध उत्पादन में निरंतर प्रगति कर रहा है। हमारी सरकार इस क्षेत्र में किसानों की आय बढ़ाने और दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नई योजना लेकर आ रही है। इसके तहत हम आनी में बल्क कूलर लगाएंगे। इसका संचालन भी स्थानीय लोग ही करेंगे।

इससे दूध ख़राब होने से बचेगा और किसानों का उत्पाद सीधे उच्च गुणवत्ता के साथ उपभोक्ताओं तक पहुँचेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed