भाजपा एमआईपी पर बागवानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही – राठौर

शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में हो रही प्राकृतिक आपदाओ,बादल फटने बाढ़ आने की घटनाओं पर चिंता जताते  हुए कहा है कि कही न कही प्राकृतिक से छेड़छाड़, अवैज्ञानिक ढंग से भूमि की खुदाई,अवैध खनन व अत्यधिक पेड़ों का कटान भी इसका कारण माना जा सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सब आजकल ही नही हुआ,पिछले कई सालों से प्रदेश में विकास कार्यो सड़क निर्माण, भवनों के निर्माण के लिए भूमि कटाव प्रदेश में हो रहें फोर लेन निर्माण भी इस आपदा का कारण माने जा सकते है।
आज यहां एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में हर साल आ रही प्राकृतिक आपदा,बादल फटने बाढ़ आना बहुत ही दुखदाई है। इसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों की मौत,हजारों करोड़ो की चल व अचल संपत्ति का नुकसान हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा को  रोकने के लिए कोई नियम, दीर्घकालिक योजना  बनाने की आवश्यकता है,और समय रहते इस पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिये विधानसभा में चर्चा भी की जानी चाहिए और प्राकृतिक से छेड़छाड़ कम हो इसके लिए ठोस नियम बनाने की जरूरत है।
राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए बहुत ही संवेदनशील है। प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। प्रदेश सरकार ने राहत मैन्युल घोषित कर दिया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राहत पात्र लोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
—————————-
कुलदीप सिंह राठौर ने सरकारी भूमि पर लगे सेब के पेड़ों के प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों पर किये जा रहें कटान को उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक लगाने के फैसले का स्वागत करते किया हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वह सरकारी भूमि पर किसी भी तरह के अबैध कब्जे के खिलाफ है,पर ऐसे समय में जब उन पेड़ो पर फल लगे हो,उस समय पर उनका कटान सही नही था। उन्होंने कहा कि अबैध कब्जो के लिये उन वन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए, जिनकी लापरवाही की बजह से वन भूमि पर अबैध कब्जो के बाद बगीचे तक लग गए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई भी अबैध कब्जा हो या कोई   अबैध खनन या वन कटान किसी भी सूरत में सहन नही किया जा सकता। इसकी रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों की जबावदेही तय की जानी चाहिए।
——- —————-
कुलदीप सिंह राठौर ने विदेशों से आने वाले सेब के आयत शुल्क पर बढ़ोतरी न किये जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने इस संदर्भ में एक पत्र केंद्रीय वाणिज्य मंत्री को भी लिखा है पर उस पर अभी तक कोई भी सूचना उन्हें नही मिली है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी एक एक प्रति प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों को भी भेजी है और उन्हें खुशी है कि दो सांसदों ने यह मसला संसद के समक्ष रखा है।
राठौर ने कहा कि अमेरिका भारत पर सेब पर आयात शुल्क घटाने की फिराक में है। अगर ऐसा होता है तो हिमाचल सहित कश्मीर, उत्तराखंड सहित देश के सेब बागवानी पर विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के बागवानों से उनके हितों की रक्षा करने व आयात शुल्क बढ़ाने का जो वादा किया था उसे वह पूरा करें व अमेरिका के किसी भी दबाव में न आये,क्योंकि ट्रम्प की नीतियां भारत विरोधी है।
राठौर ने कहा कि भाजपा एमआईपी पर बागवानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि इसकी कोई भी  कानूनी मान्यता नही है पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने प्रेस में एमआईपी को लेकर दावा किया था कि केंद्र सरकार ने सेब पर एमआईपी 50 से 80 रुपए करने की बात कही थी जबकि केंद्र सरकार ने संसद में साफ किया है कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव सरकार के पास नही है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि भाजपा प्रदेश के बागवानों को गुमराह कर रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed