जागृति महिला मंडल के जज़्बे को सलाम : गेहूँ से बना सीरा, अनारदाना और  माह की बड़ियों की लोगों ने जमकर की खरीदारी

मण्डी: करसोग तहसील की संविधार ग्राम पंचायत के जागृति महिला मंडल शेगलीनाल, की महिलाए दिन प्रतिदिन सशक्तिकरण की और कदम बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र के चन्याणा गांव में आयोजित मेले में महिला मंडल की सदस्यों ने विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाकर आत्मनिर्भरता की और कदम बढ़ाया। खाने की वस्तुओं समेत महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद गेहूँ से बनाया गया सीरा, अनारदाना और  माह की बड़ियों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। वही महिलाओं द्वारा घर में तैयार किए गए गोलगप्पे और चाट मेले में आए लोगों को खूब भाए।

महिला मंडल की सचिव सत्या वर्मा ने बताया कि महिला मंडल की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समय समय पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाये अपनी दिनचर्या से समय निकाल कर जो उत्पाद तैयार करती हैं उन्हें इस तरह के मेलों में प्रदर्शित किया जाता है।

वही महिला मंडल शिगलीनाल की उपप्रधान रक्षा शर्मा ने बताया कि उनका महिलामंडल समय समय पर स्वच्छता, समाजसेवा और स्थानीय लोगों से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न अभियान चलाकर स्वच्छता के के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।

बता दें कि वर्ष 2023 में इसी तरह के आयोजन में जाने के दौरान जागृति महिला मंडल की तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई थी व अन्य कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुई थी। बावजूद इसके महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी और एक नई शुरुआत कर फिर से आत्मनिर्भरता की और कदम बढ़ाया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed