CM सुक्खू का पांगी पहुंचने पर लोगों ने किया शानदार स्वागत
CM सुक्खू का पांगी पहुंचने पर लोगों ने किया शानदार स्वागत
पांगी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जिला चम्बा के दुर्गम क्षेत्र पांगी के किलाड़ पहुंचने पर पारम्परिक परिधान पहने स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा अपने मुद्दों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सोमवार को किलाड़ में रात्रि विश्राम करेंगे और मंगलवार को राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, कृषि उपज विपणन समिति चम्बा के अध्यक्ष ललित ठाकुर, कांग्रेस नेता सुरजीत भरमौरी और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।