दो वर्षों में मोदी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि, दुनिया भर में भारत की छवि में आया सकारात्मक बदलाव: अनुराग

शिमला: मनाली (घुड़दौड़) में चल रहे भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण महाभियान के पहले दिन के चौथे सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि दो वर्ष पूर्व यूपीए शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर होने के कारण चारों ओर भय, अविश्वास और निराशा का वातावरण था। राष्ट्र की जनता की आशा की एकमात्र किरण भाजपा और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी थे। भाजपा ने भी सत्ता में आने के पश्चात जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए मात्र 6 महीनो में वो करके दिखाया जो कांग्रेस अपने शासनकाल के 60 वर्षों में करके नहीं दिखा पाई।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन दो वर्षों में मोदी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि दुनिया भर में भारत की छवि में सकारात्मक बदलाव आया है। आज भारत दुनिया के लिए सर्वाधिक संभावनाओं का देश बन गया है और इन दो वर्षों में भारत की क्षमताओं से दुनिया वाकिफ हुई है। इससे विदेशी निवेश में 42 प्रतिशत आशातीत बढ़ोतरी हुई है। आम आदमी के विश्वास के बहाल होने से और मोदी सरकार के नीतियों और कार्यक्रमो से देश तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

भाजयुमो नेता ने कहा कि गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं की सरकार के नारे को सार्थक करते हुए मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं शुरू की है। अल्प काल में ही जन-धन योजना के तहत 21.74 करोड़ बैंक खाते खोले गए, जिसमें देश की जनता ने 37000 करोड़ रू0 जमा किए और इसी के साथ प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पैंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना से लोगों के जीवन को सुरक्षित बनाने का प्रयास मोदी सरकार ने किया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए विकास योजनाओं की शुरूआत की है। जरूरत इस बात की है कि भाजपा कार्यकर्ता इन योजनाआंे का फायदा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को पहुंचाने के लिए मेहनत करें जिससे वह अपने भाजपा कार्यकर्ता होने के गौरव को सिद्ध कर सके।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *