हिमाचल: प्रदेश में 22 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार..
हिमाचल: प्रदेश में 22 मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार..
हिमाचल: प्रदेश में 19 – 20 मार्च को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार संभावना जताई जा रही है। 18 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 22 मार्च तक प्रदेश में देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग ने 19 मार्च को कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की भी चेतावनी दी गई है।
21 और 22 मार्च को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। 17 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 16 और 18 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 19 मार्च को कुल्लू, कांगड़ा व चंबा जिले में भारी बारिश-बर्फबारी, जबकि चंबा, शिमला व सोलन में अंधड़ के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।