- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत, कई गणमान्य नेता व अधिकारी रहे मौजूद
- प्रदेश सरकार वन्य जीवों के सरंक्षण के प्रति वचनबद्ध : मुख्यमंत्री
- प्रदेश में दो राष्ट्रीय पार्क, तीस वन्य जीव सेंचुरी और तीन कंजरवेशन रिजर्व
- पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए रैली आयोजित
- 40 स्कूलों के लगभग 750 विद्यार्थियों व अध्यापकों ने लिया राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस में भाग
शिमला: राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद हि.प्र. ने आज दिनांक आज राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस का इन्दिरा
गांधी मेडिकल आर्युविज्ञान महाविद्यालय, शिमला के सभागार में आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में ठाकुर सिंह भरमौरी, वन मंत्री, हि.प्र. संजय चौहान, मेयर शिमला, केवल सिंह पठानियां, उपाध्यक्ष, फोरेस्ट कार्पोरेशन, हि.प्र. शिमला, आर डी धीमान, प्रमुख सचिव, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हि.प्र. सरकार एवं अध्यक्ष, राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद हि.प्र., अजय कुमार लाल, सदस्य सचिव राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद, हि.प्र., कुनाल सत्यार्थी, संयुक्त सदस्य सचिव, राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद, हि.प्र तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
साथ ही शिमला शहर व शिमला शहर के आस-पास के 40 स्कूलों के लगभग 750 विद्यार्थियों और शिक्षक एवं शिक्षकाओं ने राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन में भाग लिया। अजय कुमार लाल सदस्य सचिव, राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद, हि.प्र ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य प्रतिभागियों और विद्यार्थियों तथा शिक्षकों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के सरंक्षण के प्रति वचनबद्ध है, जो राज्य की बहुमूल्य निधि व परिसम्पत्ति है और प्रदेश सरकार विकास गतिविधियों के लिए पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर कभी समझौता नहीं करेगी।
- इस वर्ष के कार्यक्रम का थीम ‘गो वाईल्ड फॉर लाईफः जीरो टॉलरेंस फॉर द इललीगल वाईल्डलाईफ ट्रेड’ ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का ‘थीम’ हमें विलुप्ती की कगार पर उन सभी प्रजातियां के सरंक्षण व उन्हें भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने के प्रति लोगों को सचेत करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन हमें अपने आप व अन्य को पर्यावरण के महत्व को याद दिलाता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अवैध वन्य प्राणी व्यापार के लिए जीरो टॉलरेंस अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जा सकें। उन्होंने इस गैर कानूनी व्यापार से पर्यावरण, आर्थिकी, समुदाय व सुरक्षा को होने वाले नुकसान को समझने पर बल दिया।
आर. डी. धीमान प्रमुख सचिव पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हि.प्र. एवं अध्यक्ष राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद हि.प्र ने अपने सम्बोधन में पर्यावरण को किन-किन कारणों से विघटन हो रहा है और हमें क्या प्रयास करने चाहिए ताकि पर्यावरण को कोई दुष्प्रभाव न हो और पर्यावरण संरक्षण निरन्तर किया जा सके बारे प्रतिभागियों को अवगत कराया। केवल सिंह पठानिया उपाध्यक्ष, फोरेस्ट कार्पोरेशन, हि.प्र. ने प्रतिभागियों को अपने सम्बोधन में जंगली जानवरों की वस्तुओं का अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने हेतु आहवान किया।
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने अपने विशेष भाषण में वनों की रक्षा और जंगली जानवरों पर हो रहे अत्याचार के रोकथाम पर बल दिया और विश्व पर्यावरण दिवस विषय को प्रयोगिक तौर पर अमल करने का संदेश किया। परिषद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन हेतु विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के पारितोषिक विद्यार्थियों/स्कूलों को मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री द्वारा दिए गए सम्मानित किया गया।
जिसका ब्यौरा निम्नलिखित हैः
- चित्रकला (Painting Competition) dfu’B oxZ (Junior Category)
Prize | Name of Student | School |
1st Prize | Mr. Rajat Sharma | JCB Public Sen.Sec.School, New Shimla |
2nd Prize | Mr. Manish | Govt. High School, Annadale |
3rd Prize | Mr. Chetan Pant | DAV Sen. Sec. School, New Totu, Shimla |
Consolation Prize | Mr. Arun | Govt. Middle School, Kanlog, Shimla |
चित्रकला(Painting Competition) ofj’B (Senior Category)
Prize | Name of Student | School |
1st Prize | Mr. Vikas Kumar | Govt. High School, Jakhoo, Shimla |
2nd Prize | Ms. Diksha Kanwar | Govt. High School, Bharari, Shimla |
3rd Prize | Ms. Kavya Aggarwal | DAV Public School, New Shimla |
Consolation Prize | Mr. Mukul Verma | Govt. High School, Chaura Maidan, Shimla |
3. Greeting Cards Designing Competition
Prize | Name of Student | School |
1st Prize | Ms. Mansi | Arya Girls Sen. Sec. School, Shimla |
2nd Prize | Ms. Isha | Govt. High School, Mehli, Shimla |
3rd Prize | Ms. Shiwani | DAV Public School, New Shimla |
Consolation Prize | Mr. Vikas | Govt. High School, Jakhu, Shimla |
4. Best Clean & Green Competition
- Government School Category:
Prize | Name of School |
1st Prize | Govt. Sen. Sec. School, Portmore, Shimla |
2nd Prize | Govt. Sen. Sec. School, Chota Shimla, |
3rd Prize | Govt. Middle School, Kanlog, Shimla |
Consolation Prize | Central School for Tibetian, Chota Shimla |
Private School Category:
Prize | Name of School |
1st Prize | Convent of Jesus & Mary School, Shimla |
2nd Prize | Auckland House School, Shimla |
3rd Prize | Laurate School, Bharari, Shimla |
Consolation Prize | DAV Public School, New Shimla |
Best Turn-out School Rally Competition
Prize | Name of School |
1st Prize | Himalayan Public School, Upper Kathu |
2nd Prize | Govt. Sen. Sec. School Bailuganj |
3rd Prize | Govt. High School Tuti Kandi |
Consolation Prize | Monal Public School, Shimla |
6. Best Eco-clubs of the State
Prize | Name of School |
1st Prize | Ashoka Eco club Govt. Sen. Sec. School, Kangar, Distt Una, H.P |
2nd Prize | MRA, DAV Public School, Solan |
3rd Prize | Trinabh Eco Club, Govt. Sen. Sec. School, Oachghat, Distt. Solan |
Consolation Prize | Kalrav Eco club, Govt High School, Teuri, Distt. Una |
- Best NEAC Report
Prize | Name of School |
1st Prize | Harit Eco Club, Govt. Middle School, Dugh, Distt. Chamba |
2nd Prize | Govt. Sen. Sec. School, Jeori, Distt. Shimla |
3rd Prize | Govt. Middle School, Nimla, Distt. Kullu |
Consolation Prize | Govt. Middle School, Kotla, Distt. Bilaspur |
8.Clean and Green Ward prize for Safai
Karamcharies, M.C.Shimla
Prize | Name Safai Karmacharies |
1st Prize | Sh. Deep Kumar S/O Sh. Tulsi |
9.Cultural Programme Skits & Sarswati Vandana
Prize | Name of School |
1st Prize | DAV Public School, New Shimla |
2nd Prize | GHS, Annadale, Shimla |
3rd Prize | Govt. (Girls) S.S.S, Portmore, Shimla |
10.Mr. Santosh- Wildlife Wing, Deptt of Forest- Photographs
- सफल आयोजन के लिए कुनाल सत्यार्थी ने किया धन्यवाद
अन्त में कुनाल सत्यार्थी, संयुक्त सदस्य सचिव, राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी अन्य गण मान्य प्रतिभागियों तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों का “विश्व पर्यावरण दिवस” के सफल आयोजन के लिए तथा उत्साह से भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।