हिमाचल: प्रदेश में भाजपा ने आज 7 जिलों में चुने अध्यक्ष…जानें किसे मिली जिम्मेदारी

शिमला: डॉ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश चुनाव अधिकारी, सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने बताया कि भाजपा के 17 संगठनात्मक जिलों में से 16 जिलो में जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। उन्होनें बताया कि पिछले कल 9 जिलो में जिलाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए थे। आज 7 जिलों में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए गए जिसमें जिला किन्नौर में यशवंत सिंह मंजू, जिला कांगड़ा सचिन शर्मा, बिलासपुर कृष्ण लाल चंदेल, हमीरपुर राकेश ठाकुर , नूरपुर राजेश काका, महसू अरुण फालटा और शिमला में केशव चौहान है। 

यह जानकारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल द्वारा एक पत्र के माध्यम से दी गई।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed