प्रतिभा सिंह बोलीं- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उच्चतम न्यायालय द्वारा मानहानि मामले पर रोक लगाने के फैसले पर खुशी प्रकट करते हुए राहुल गांधी को बधाई दी है। उन्होंने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज देश के लोकतंत्र की जीत  हुई है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। आज सत्य की जीत हुई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed