हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट…
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट…
हिमाचल : प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1,226 पदों पर होने वाली भर्ती में युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट मिलेगी। मंत्रिमंडल की बैठक में लिए फैसले के अनुसार पुलिस मुख्यालय की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। कांस्टेबल भर्ती लोकसेवा आयोग के माध्यम से होगी। आयोग को इस बारे में प्रस्ताव भेजा गया है।