हिमाचल: प्रदेश में 11 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार
हिमाचल: प्रदेश में 11 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार
हिमाचल: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दौरान मानसून की गतिविधि की तीव्रता और वितरण में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 8 जुलाई से वर्षा की गतिविधि में कमी आने की संभावना जताई गई है। इस अवधि के दौरान औसत न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। आज प्रदेश के कई भागों में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 11 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।
प्रदेश के कई भारी बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन से शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक राज्य में 64 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। सबसे अधिक सड़कें मंडी जिले में बंद हैं। वहीं राज्य में सुबह 236 बिजली ट्रांसफार्मर ठप थे, शाम को इनकी संख्या घटकर 34 रह गई। इसके अतिरिक्त 44 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप चल रही हैं।