भाजपा को रैली के लिए नहीं दिया सभास्थल
कांगड़ा: भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की नामांकन रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे। रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की इन उपचुनावों में भाजपा को भारी मतों से जीतना है, क्योंकि इस सोई हुई सरकार को जगाना है और बाहर का रास्ता दिखाना है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, पूरे प्रदेश में बहन बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, दिन दहाड़े क्राइम हो रहा है। यहां का कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, साथ ही यह बैंक जनता नहीं बल्कि मित्रों के लिए बनकर रह गया है। आम आदमी को यहां लोन नहीं मिलता, पर सरकार के मित्रों को करोड़ों रुपए का लोन मिल जाता है। आम नागरिक इस सरकार में प्रताड़ित है, हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की है और इस उपचुनाव में भी हम तीनों सीट पर जीत दर्ज करेगे। साफ दिख रहा है की जनता का मन पक्का है कि वह भाजपा को जिताएगी, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने भाजपा को सरकार का दबाव बनाकर रोकने का प्रयास किया है, हम सीधा खेते है की आप हमें जितना रोक लो उतनी ताकत के साथ भाजपा का कार्यकर्ता आगे बढ़ेगा। यह जीत नहीं बल्कि ऐतिहासिक जीत होगी। ठाकुर ने कहा की यह लड़ाई भ्रष्टाचारियों के खिलाफ है।