शिमला: नगर परिषद बिलासपुर पर एक बार फिर से भाजपा ने जीत हासिल की है। इस जीत को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, महामंत्री त्रिलोक कपूर, भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल सहित अन्य नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया और नव नियुक्त अध्यक्ष एवं टीम को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमल गौतम सर्वसम्मति से नगर परिषद के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
नगर परिषद बिलासपुर में अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होने पर बिलासपुरवासियों को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0.राजीव बिन्दल ने बधाई दी, बिलासपुर भाजपा व बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल को बधाई दी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने नगर परिषद बिलासपुर में अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत होने पर बिलासपुरवासियों को बधाई दी, बिलासपुर भाजपा व बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल को बधाई दी।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि बिलासपुर नगर परिषद में भाजपा का अध्यक्ष बनना भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली की जीत है और वर्तमान कांग्रेस की सुखविन्द्र सरकार की हार है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में हिमाचल की चार की चार सीटें भाजपा ने जीती और कांग्रेस को चारो खाने चित किया। फिर भी कांगेेस खुशी में इतरा रही है। कांग्रेस पार्टी के, कांग्रेस सरकार के सारे मंत्री, मुख्यमंत्री अपने-अपने चुनाव क्षेत्रों में चुनाव हारे, उसके बावजूद एक दिखावटी खुशी का इजहार सरकार कर रही है जबकि सरकार अंदर से खोखली हो चुकी है। 68 विधान सभा क्षेत्रों में से 61 विधान सभा क्षेत्रों में कांग्रेस का हारना वर्तमान कांग्रेस सरकार के भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और निकम्मी सरकार होने का परिणाम है। आने वाले समय में भी इस मित्रों की सरकार को प्रदेश की जनता लगातार हराएगी।