लोकसभा चुनाव: मण्डी से विक्रमादित्य, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी का नाम फाइनल…

शिमला: लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस ने चार में से दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गये हैं। कांग्रेस ने मण्डी संसदीय सीट से मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिमला संसदीय क्षेत्र से विनोद सुल्तानपुरी का नाम फाइनल हुआ है। हालांकि आधिकारिक तौर पर नामों की घोषणा नहीं हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मण्डी से विक्रमादित्य सिंह का सिंगल नाम गया है। जबकि अभी कांगड़ा चंबा और हमीरपुर संसदीय सीट से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed