सोलन: अस्पताल में मरीज खिड़की से कूदा, मौत

नाहन : होटल की छत से कूदा युवक, मौत

नाहन : प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन में एक युवक ने होटल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला रविवार रात करीब सवा नौ बजे का है। छत से कूदने के बाद युवक केबल व टेलीफोन की तारों में फंसने के बाद सड़क पर गिरा। उसे गंभीर हालत में डॉक्टर वाइएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया, जहा पर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआइ पहुंचाते ही युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे रात को ही वापस नाहन मेडिकल कॉलेज ले आए, जहा पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। युवक नाहन शहर का ही रहने वाला था।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने छलांग लगाई या फिर उसे किसी ने धक्का दिया। मिला जानकारी के नाहन के रहने वाले 19 वर्षीय शुभम ने रात को अपने दोस्तों के साथ एक होटल में पार्टी की। इसके बाद वह अपने कमरे में लौट आया। करीब 9:30 बजे शुभम होटल की छत पर चढ़ा और वहां से कूद गया। डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों कि इसकी छानबीन की जा रही है। होटल की सीसीटीवी फुटेज की भी छानबीन की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *