जिला शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बंसतपुर में कांग्रेस समर्थित बीडीसी का कब्जा

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रणौत पर साधा निशाना बोले- चुनाव केवल स्टारडम के आधार पर नहीं लड़ा जाता ; चुनाव के लिए रणनीति, लोगों के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी

हिमाचल: प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री कंगना रणौत से पूछा कि जब मंडी में इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा आई और करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था, तब मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह थीं, जिन्होंने वहां के लोगों से मुलाकात की थी और निरीक्षण किया। क्या कंगना रणौत एक भी दिन, मंडी के एक भी इलाके में लोगों से मिलने आईं? क्या उन्होंने मुंबई से प्रभावित लोगों का सहयोग किया? विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव केवल स्टारडम के आधार पर नहीं लड़ा जाता। चुनाव के लिए रणनीति, लोगों के प्रति प्रतिबद्धता जरूरी है। यह प्रतिबद्धता चुनाव तक नहीं, चुनाव के बाद के लिए भी होती है। उन्होंने पूछा कि क्या चुनाव के बाद भी कंगना मंडी संसदीय क्षेत्र को इतना समय दे पाएंगी? क्या मंडी के लोग अपने छोटे-छोटे काम करवाने के लिए मुंबई जाने को तैयार हैं।विक्रमादित्य ने कहा चुनाव लड़ना और जीतना सिर्फ यही चुनाव से नहीं होता है। बहुत सारे इलाकों में एक्टर्स को उतारा जाता है लेकिन वे जीतने के बाद एक भी दिन के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं जाते हैं, यह भी मुद्दा इस चुनाव में उठेगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed