लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा सरकार कई तरह के हथकंडे अपनाती है – सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला: कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से संयुक्त पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा सरकार कई तरह के हथकंडे अपनाती है।उन्होंने कहा कि  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैंक खाते को सीज कर दिया गया है जो लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। इस बैंक खाते में दान के द्वारा जुटाई गई और कार्यकर्ताओं के मैंबरशिप के माध्यम से जुटाई गई राशि जमा की जाती है लेकिन चुनाव से ठीक पहले इनकम टैक्स ने कार्रवाई करते हुए बैंक खाते को सीज कर दिया है जो राजनीतिक रूप से ठीक नहीं है। उन्होंने कहा पार्टी को चंदे और कांग्रेस मेंबरशिप फॉर्म भरने से भी पैसा आता है।  उसे भी ट्रेजरी में जमा किया जाता है।  इस पैसे को चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के प्रचार और प्रसार पर खर्च किया जाता है। सीएम सुक्खू ने कहा कि इस प्रकार के राजनीतिक सोच से न तो पार्टी पर दबाव डाला जा सकता है और न ही पार्टी इस प्रकार के हथकंडों से घबराने वाली है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हथकंडे अपनाकर भाजपा अपनी जो राजनीतिक रोटियां सेंकने चाहती है, वह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।  कांग्रेस इससे घबराने वाली है। वही सीएम ने केजरीवाल मामले पर कहा कि इस तरह से किसी मुख्यमंत्री को जेल की सलाखों के पीछे डालना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करना एक बहुत गंभीर विषय है।  

सम्बंधित समाचार

Comments are closed