हिमाचल: प्रदेश कांग्रेस ने की चुनाव प्रभारियों, पब्लिसिटी, पब्लिकेशन व प्रशासनिक कार्यो के लिये पार्टी नेताओं की नियुक्तियां

शिमला:  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश लोकसभा चुनावों 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र मण्डी, कांगड़ा, हमीरपुर व शिमला के लिये चुनाव प्रभारियों के साथ साथ पब्लिसिटी,पब्लिकेशन व प्रशासनिक कार्यो के लिये पार्टी नेताओं की नियुक्तियां कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है।

 विक्रमादित्य सिंह को मण्डी, चंद्र कुमार को कांगड़ा,  मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर व रोहित ठाकुर को शिमला संसदीय क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है।

हर्ष वर्धन चौहान को पब्लिसिटी व पब्लिकेशन व जगत सिंह नेगी को प्रशानिक व समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed