अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल में कांग्रेस ने उत्पन्न की अस्थिरता की स्थिति

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को बताया ऐतिहासिक कहा प्रधानमंत्री का स्वच्छता अभियान अब राजनीति में भी चलेगा

हमीरपुर: हमीरपुर में महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आजकल जो अस्थिरता की स्थिति उत्पन्न हुई है वह पूरी तरह कांग्रेस द्वारा उत्पन्न की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रदेश की जनता को दिए गए झूठे वादों और झूठी गारंटियों से जनता त्रस्त और हताश हो चुकी थी। कांग्रेस के अपने विधायक जनता का सामना करने से डर रहे थे क्योंकि लोग सवाल खड़े कर रहे थे। जनता कांग्रेस से निराशा है और नाराज है कांग्रेस के अपने ही विधायक नहीं मान रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की गारंटियां अगर फेल हुई है तो वह कांग्रेस के कारण हुई है और जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेशों की चारों की चारों सीटें भारतीय जनता पार्टी को जीताकर और पूरे देश में मोदी जी को 400 से अधिक सीटें जीताकर फिर से प्रधानमंत्री हम सब मिलकर बनाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सही समय पर माननीय न्यायालय का सही निर्णय आया है। लोकतंत्र में राजनीति तभी स्वच्छ होगी जब इस तरह की गलत प्रैक्टिसेज को बंद किया जाएगा। इस निर्णय से अब जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में स्वच्छता अभियान की बात करते हैं राजनीति में भी स्वच्छता लाने की अच्छी पहल होगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता अपने आप में एक अनूठी पहल है। अपनी संस्कृति अपने संगीत अपनी कला और अपनी परंपराओं को बचाने की और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में यह एक प्रयास है। और यह प्रसन्नता का विषय है हमीरपुर जिला की 15000 से अधिक महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर पूरे जोश के साथ और उमंग उत्साह के साथ भाग लिया है। सब महिलाएं सज धज कर आई है अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आकर उन्होंने यहां पर इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। अपने लोकनृत्य और लोकसंगीत की प्रस्तुतियां उन्होंने यहां पर दी है। यह कार्यक्रम इसी लोक संगीत को संस्कृति को बचाने और बढ़ाने की बहुत अच्छी पहल है। और यह हर्ष का विषय है यहां पर भाग ले रही सभी महिलाओं ने इस कार्यक्रम को दिल से अपनाया है। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार यहां पर करवाए जाते रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed