मनाली के नेहरूकुंड में हिमस्खलन से 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त

मनाली : मनाली के नेहरूकुंड में भारी हिमस्खलन हुआ है। सड़क किनारे खड़े लगभग 5 वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए । इनमें 2 वाहन (एचपी 02के-7004) जिप्सी व कैम्पर गाड़ी (एचपी 58ए-6380) क्षतिग्रस्त हुई है जबकि 3 अन्य वाहनों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस घटना में जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस जवान व प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों सहित बी.आर.ओ. की मदद से गाड़ियों को निकाला। सुबह सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी की थीं कि अचानक पहाड़ी में हिमस्खलन हो गया। हिमस्खलन की आवाज सुनकर लोग व चालक सुरक्षित स्थानों की तरफ भाग गए लेकिन सड़क में खड़ी गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। हिमस्खलन आने से बड़ा हादसा टल गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed