हिमाचल प्रदेश में सरकार स्थिर – नरेश चौहान

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुए घटनाक्रम के लिए भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है। कांग्रेस सरकार को 1 साल पहले प्रदेश की जनता ने जनादेश दिया था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के 25 और कांग्रेस के 40 विधायक जीते। नरेश चौहान ने कहा भाजपा को लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए, लेकिन भाजपा ने जो सरकार गिराने का देश मे मॉडल चलाया है। उसी के तहत हिमाचल में भी सरकार गिराने की कोशिश की गई, लेकिन वो नाकाम रहेभाजपा द्वारा हिमाचल में कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई, लेकिन 34 विधायक पूरी तरह से सरकार के साथ खड़े हैं और एकजुट हैं।

नरेश चौहान ने कहा भाजपा का मॉडल हिमाचल में फेल हो गया है। प्रदेश में सरकार स्थिर है। सभी विधायकों की आस्था कांग्रेस में है और भाजपा 34 विधायकों को नहीं खरीद सकती है। भाजपा द्वारा 6 बागी विधायकों को हेलीकॉप्टर में लाया ओर ले जाया गयाउन्हें पंचकूला में होटल में रखा गया है। नरेश चौहान  ने कहा कि बागी विधायक पार्टी को छोड़ अपने फायदे के लिए भाजपा में गए हैं। अब इल्जाम कांग्रेस पर लगाना कर अपनी हरकत को छुपाना चाह रहे हैं। खास कर राजेंद्र राणा खुद अपने आप को देख लें। इससे पहले वे क्या कह रहे थे और अब क्या कर रहे हैं? इन सब की असलियत को कांग्रेस जनता के बीच ले लेकर जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed