शिमला : कांग्रेस का मेनिफेस्टो सभी वर्गों के लिए, भाजपा नेताओं को हो रही है ईर्ष्या – पी. चिदंबरम

शिमला: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम मंगलवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में किसी मामले की सुनवाई को लेकर चिदंबरम शिमला आए हुए थे। शिमला में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पी. चिदंबरम ने भारतीय नेता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। पी. चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री को एक भी कांग्रेस की घोषणा पत्र में एक ऐसा पैराग्राफ बताना चाहिए, जहां तुष्टिकरण नजर आता हो। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा का 400 पार का गणित समझ से बाहर है। भाजपा तमिलनाडु में 25 की 25 सीटें हार रही है। केरल में भी भाजपा को सभी 20 सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में 400 सीटें पार किस आधार पर कहा जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटियों और घोषणापत्र की देशभर में चर्चा हो रही है। इससे भाजपा नेताओं को ईर्ष्या हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, निर्धन मुस्लिम, गरीब हिंदू व इसाई और गरीबों की बात की गई है। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर आपत्ति है। इस दौरान दूरदराज के गांव में भी कांग्रेस के मेनिफेस्टो की चर्चा हो रही है। कांग्रेस के घोषणापत्र में हर वर्ग को राहत और न्याय देने की बात कही गई है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed