LIVE UPDATE: हिमाचल की राजनीति में क्या हलचल…बैठक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया इस्तीफा ; बोले – संगठन सर्वोपरि

हिमाचल: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानीय ने भाजपा के 15 विधायकों को किया निष्कासित

हिमाचल: हिमाचल में बैठक के बाद विक्रमादित्य ने इस्तीफा लिया वापस; बोले – संगठन सर्वोपरि, सीएम से हुई है बात अब इस्तीफे पर नही देंगे जोर

पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के बाद सीएम सुक्खू बोले-  हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं,  बैठक में चुनाव से संबंधित चर्चा हुई;  सेसिल होटल से बैठक कर वापिस लौटे मुख्यमंत्री

पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के बाद सीएम बोले- हमारी सरकार सुरक्षित
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक संपन्न होने के बाद कहा कि हमारी सरकार सुरक्षित है। कहा कि बैठक में चुनाव से संबंधित चर्चा हुई।
#WATCH शिमला में कांग्रेस नेताओं की बैठक खत्म हुई।

बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “…चुनाव से संबंधित चर्चा है, हमारी सरकार सुरक्षित है…” pic.twitter.com/TX2vWvpe9m

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2024

विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्ष के विधायकों और वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला रखा सुरक्षित

सीएम सुक्खू का बयान : विक्रमादित्य से की है लंबी बातचीत; बोले -सब मसलों का निकल आएगा हल

कांग्रेस हाई कमान द्वारा भेजे आब्जर्वर डीके शिव कुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे शिमला

मंत्रियों व विधायक के साथ तारा माता मंदिर पहुँचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके छोटे भाई हैं। सीएम ने कहा कि उनकी जो नाराजगी है, उसे किया जाएगा दूर

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले- मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार दोनो सुरक्षित ; सीएलपी बैठक की अभी नहीं इंटीमेशन

क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के छह विधायक फिर से हरियाणा के पंचकूला पहुंच गए हैं। हरियाणा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा में लाया गया

विपक्ष की गैर मौजूदगी में सदन में हुआ बजट पारित।
सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए की गई स्थगित

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर लगाया हिमाचल में खरीद फरोख्त का आरोप

विधान सभा ने अध्यक्ष ने बोले- 6 विधायकों के खिलाफ़ एंटी डिफेक्शन लॉ के तहत कार्रवाई विचाराधीन, 4 बजे तक होगी मामले को लेकर सुनवाई।

कांग्रेस पार्टी के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए बहस शुरू। अध्यक्ष महोदय के समक्ष दोनों पक्षों के वकील करेंगे बहस

कांग्रेस पार्टी की पैरवी करने के लिए दिल्ली से पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता

मुख्यमंत्री बोले-मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया; मैं एक योद्धा हूँ आम परिवार से निकला हुआ योद्धा।  जीत संघर्ष की होती है। हमारी सरकार पूर्ण बहुमत है। हमारे संपर्क में भी बीजेपी के कई विधायक हैं।कांग्रेस पार्टी की सरकार 5 साल चलेगी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के इस्तीफे की खबरें निराधार।
कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक अभी नहीं पहुंचे शिमला। 

विधानसभा के बाहर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की नारेबाजी। सुरक्षा व्यवस्था के चलते विधानसभा तक पहुंचने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।  परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात।

सदन में विधानसभा अध्यक्ष को बुलाने की मांग पर अड़े नेताप्रतिपक्ष और विपिन सिंह परमार

  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने आब्जर्वर को इस्तीफे की पेशकश, शाम तक होगा सीएम पद को लेकर बड़ा फैसला, अब हाईकमान के पाले में गेंद, हालांकि अभी राज्यपाल को नहीं सौंपा गया इस्तीफा, सदन में गतिरोध जारी, मार्शल विधायकों को सदन से बाहर निकालने का कर रहे प्रयास।

  • प्रतिपक्ष के विधायक सदन में आए। जयराम ठाकुर को भी जबरदस्ती ले जाने की मार्शल ने कोशिश की, लेकिन भाजपा सदस्य नेता प्रतिपक्ष को घेर के खड़े हो गए हैं।

  • राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने वाले छह कांग्रेस विधायक  शिमला  विधानसभा पहुंच गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई है।

  • भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर को बुलाकर उनकी जांच की गई।

  • बागी विधायकों के वाहनों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा गेट पर रोकने की कोशिश की।

  • विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाजपा के 15 वि धायकों को किया निष्कासित

  • हिमाचल में कांग्रेस बदल सकती है मुख्यमंत्री, दो नए नामों में प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री का नाम शामिल

  • विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा। प्रेस कांफ्रेंस में की घोषणा:-बोले आगामी परिस्थितियों के अनुसार आगे की रणनीति पर किया जाएगा विचार

  • कांग्रेस विधायकों के साथ राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल के साथ बैठक, सीएम को बदलने की मांग

  • प्रदेश के कांग्रेस के छह विधायको को नोटिस जारी, आज 1:30 बजे कांग्रेस हाईकमान ने किया तलब

  • प्रदेश 6 बागी, तीन निर्दलीय सहित भाजपा के राकेश जमवाल और विक्रम ठाकुर को केंद्र सरकार ने दी y श्रेणी की सुरक्षा। सभी 11 विधायक एक साथ हैं।

  •  भाजपा के राकेश जमवाल और विक्रम ठाकुर के साथ बागी विधायक हेलीकॉप्टर से पंचकुला से शिमला आ रहे हैं

  • हिमाचल: प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिले।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed