भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त
शिमला: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जिला स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों के माध्यम से किसान मोर्चा के संगठन को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा द्वारा जारी नियुक्ति सूची के अनुसार चंबा जिला का प्रभारी प्रदेश आईटी संयोजक प्रणव शर्मा को, कांगड़ा का प्रभारी प्रदेश सचिव संजय कपूर को, पालमपुर का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कुलदीप शर्मा को तथा नूरपुर का प्रभारी प्रदेश सचिव बालम ठाकुर को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार देहरा जिला का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर को, हमीरपुर का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर को तथा बिलासपुर का प्रभारी प्रदेश सचिव दिनेश ठाकुर को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि ऊना जिला की जिम्मेदारी प्रदेश कोषाध्यक्ष हंस राज चंदेल को, सुंदरनगर की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ धरवाल को तथा मंडी जिला की जिम्मेदारी प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर को सौंपी गई है। कुल्लू जिला का प्रभारी प्रदेश आईटी संयोजक हरीश कुमार ठाकुर को, लाहौल-स्पीति का प्रभारी प्रदेश मीडिया सह प्रभारी धनवीर ठाकुर को तथा किन्नौर का प्रभारी सोशल मीडिया सह संयोजक पलस राम खुंद को नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त महासू जिला का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र चौहान को, शिमला का प्रभारी प्रदेश सचिव प्रेम चौहान को, सोलन का प्रभारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी निहाल राणा को तथा सिरमौर जिला का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जंबेड़ को बनाया गया है।
संजीव देष्टा ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक अंग है, जो किसानों की समस्याओं, कृषि एवं बागवानी से जुड़े विषयों तथा केंद्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त जिला प्रभारी संबंधित जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा किसानों और बागवानों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने की दिशा में कार्य करेंगे।
संजीव देष्टा ने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा हिमाचल प्रदेश में भाजपा किसान मोर्चा के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने 67 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी किए नियुक्त : मनीष चौहान
शिमला: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने प्रदेश के 67 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति सूची जारी की है। इस संगठनात्मक पहल का उद्देश्य विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर पर मोर्चा की गतिविधियों को गति देना तथा अनुसूचित जाति समाज के साथ संगठन के संवाद और समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना है।
जारी सूची के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी विजय भारद्वाज, भरमौर का जैसी भारद्वाज, चंबा का सुरेन्द्र कुमार, डलहौजी का धीरेन्द्र आचार्य तथा भटियात का लेखराज को नियुक्त किया गया है। नूरपुर में राकेश अत्री, इंदौरा में केवल सिंह, फतेहपुर में डॉ. रवि कुमार, ज्वाली में अभिषेक इंदौरिया, देहरा में पवन जस्सी, जसवां-परागपुर में राजकुमारी तथा ज्वालामुखी में अनिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार जयसिंहपुर में तिलक राज, सुलह में संजय कुमार, नगरोटा में सुरजन कुमार, कांगड़ा में उमेश नाथ धीमान, शाहपुर में ओमप्रकाश हीर, धर्मशाला में महिंद्र पाल, पालमपुर में मदन सकलानी तथा बैजनाथ में मिलाप धीमान को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
लाहौल-स्पीति में महिंद्र पाल, कुल्लू में परस राम, मनाली में गिरिधर, बंजार में सोहन लाल राठी तथा आनी में पैने राम को जिम्मेदारी दी गई है। करसोग में मदन लाल, सुंदरनगर में अजय चौहान, नाचन में रोशन लाल, सिराज में बालक राम, द्रंग में ज्वार सिंह, जोगिंद्रनगर में रमेश चंद, धर्मपुर में विजय कुमार, मंडी में खीरामणी, बल्ह में अंकुश घोष तथा सरकाघाट में गोविन्द भारद्वाज को प्रभारी बनाया गया है।
हमीरपुर जिले के भोरंज में बबली देवी, हमीरपुर में ओंकार चंद, सुजानपुर में पवन कुमार, नादौन में मदन लाल तथा बड़सर में राकेश सिरमोरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिंतपूर्णी में सुमन कुमार, गगरेट में जगदीश सहोत्रा, ऊना में मलकियत सिंह, कुटलैहड़ में पुरुषोत्तम भाटिया तथा हरोली में तरसेम लाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर जिले के झंडूता में रत्न लाल कौल, घुमारवीं में शेर सिंह, बिलासपुर में रूपलाल भट्टी तथा श्री नैना देवी जी में दिनेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। अर्की में नन्द लाल कश्यप, नालागढ़ में राजिन्द्र झल्ला, दून में राजीव कुमार भल्ला, सोलन में गोविन्द गोदियाल तथा कसौली में अजय धीमान को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
सिरमौर जिले के पच्छाद में सुनील गोसाई, नाहन में जगत राम, श्री रेणुका जी में भीम सिंह, पांवटा साहिब में राजकुमार तथा शिलाई में सरवन कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में चौपाल में संदीप मंगल, ठियोग में विशन लाल, कुसुम्पटी में गौरव कश्यप, शिमला में तरसेम भारती, शिमला ग्रामीण में जगजीत बग्गा, जुब्बल-कोटखाई में उर्मिला डोगरा, रोहड़ू में सतीश हेम्टा तथा रामपुर में कैलाश चौहान को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनीष चौहान ने कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों के माध्यम से मोर्चा की गतिविधियों को विधानसभा और बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। नवनियुक्त प्रभारी अनुसूचित जाति समाज से जुड़े विषयों, सामाजिक कल्याण की योजनाओं तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करने की दिशा में कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत बनाएंगे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने 68 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी किए नियुक्त
शिमला: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों के माध्यम से युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने तथा युवा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।
जारी नियुक्ति सूची के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी वरुण सहगल, भरमौर का विनय जरयाल, चंबा का राकेश ठाकुर, डलहौजी का अभिमन्यु जरयाल तथा भटियात का शुभम ठाकुर को नियुक्त किया गया है। नूरपुर में विशाल शर्मा, इंदौरा में हरप्रीत संधू, फतेहपुर में सहदेव ठाकुर, ज्वाली में हरनाम डडवाल, देहरा में संदीप शर्मा, जसवां-परागपुर में अजय ठाकुर तथा ज्वालामुखी में हर्ष वशिष्ठ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार जयसिंहपुर में वरुण कपूर, सुलह में राकेश कुलेठी, पालमपुर में अमन राणा, बैजनाथ में अक्षय राणा, नगरोटा में अभिषेक कश्यप, कांगड़ा में अरविन्द चौधरी, शाहपुर में साहिल शर्मा तथा धर्मशाला में शिवेंद्र सैनी को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
लाहौल-स्पीति में रुचिन चौहान, मनाली में दीक्षित पठानिया तथा कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में जनेश ठाकुर और रूपीन्द्र को जिम्मेदारी दी गई है। आनी में राहुल विष्ट, करसोग में आदित्य गौतम, सुंदरनगर में रूप चंद, नाचन में दलीप कुमार, धर्मपुर में पिंकु ठाकुर, सरकाघाट में खेम चंद, सिराज में राजन सैनी, द्रंग में डोले राम, जोगिंद्रनगर में भवन ठाकुर, मंडी में गगन ठाकुर तथा बल्ह में कर्तव्य वैद्य को प्रभारी बनाया गया है।
हमीरपुर जिले के भोरंज में विशाल शर्मा, सुजानपुर में शिवा कटोच, हमीरपुर में डॉ. मनीष राणा, बड़सर में गौरव तथा नादौन में मोहित कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिंतपूर्णी में अरुण गौतम, गगरेट में लोकेश राणा, हरोली में रूपेन्द्र सिंह, ऊना में शिवेंद्र पाल तथा कुटलैहड़ में अशोक शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर जिले के झंडूता में विशाल रतवान, घुमारवीं में दिनेश राजपूत, बिलासपुर में गंगे राम ठाकुर तथा श्री नैना देवी जी में नरेन्द्र हांडा को जिम्मेदारी दी गई है। अर्की में दिनकर कुमार, नालागढ़ में आशीष धीमान, दून में गोकुल शर्मा, सोलन में विजेंद्र तोमर तथा कसौली में राहुल शर्मा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
सिरमौर जिले के पच्छाद में हरनाम अत्री, नाहन में विनय छींटा, श्री रेणुका जी में चरणजीत चौधरी, पांवटा साहिब में अश्वनी कुंडलाश तथा शिलाई में अरुण शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में चौपाल में गौरव श्याम, ठियोग में सुरेश ठाकुर, जुब्बल-कोटखाई में विक्रांत चौहान, रामपुर में ललित खोजान, रोहड़ू में सुनील शर्मा, कुसुम्पटी में अभिमन्यु भागरा, शिमला में मंदीप चंदेल, शिमला ग्रामीण में राहुल ठाकुर तथा किन्नौर में नील कमल गुप्ता को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सन्नी शुक्ला ने कहा कि नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी संगठनात्मक गतिविधियों में समन्वय स्थापित करने, युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे।